राखी बनाओ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– सचिव जिला महिला समिति विद्यालय शहडोल श्रीमती संगीता दुबे ने जानकारी दी है कि आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला महिला समिति विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियो ने भाग लिया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा 06वीं की छात्रा प्राची उपाध्याय प्रथम, द्वितीय स्थान पर छात्र सुजीत केवट तथा तृतीय स्थान पर छात्र अलोक मेहरा रहें। कक्षा 07 वी में प्रथम स्थान पर छात्रा दीप्ती सोधिया, द्वितीय स्थान पर छात्रा निकिता कुमारी, तथा छात्रा तबस्सुम बानो ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियो ने अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय देकर मनोरंजन के साथ-साथ प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.