लाड़ली बहना नीलम सिंह को रक्षाबंधन का मिला खास तोहफा

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
खुशियो की दास्तॉ
– बहनों के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए मध्य प्रदेश सरकार संकल्पित है, रक्षाबंधन का पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाने के लिए प्रदेष भर की प्रत्येक लाड़ली बहनांे को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये राशि शगुन के रूप में उनके बैंक खातों में अंतरित की है।
संभागीय मुख्यालय शहडोल की रहने वाली लाड़ली बहना श्रीमती नीलम सिंह परिहार को मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1250 रूपये की राषि के साथ 250 रूपये अतिरिक्त राषि, रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए शगुन के रूप में प्रदान किया। श्रीमती नीलम सिंह ने कहा कि मै इस राशि से भाई के लिए राखी, मिठाईयां जैसे अन्य सामग्री क्रय करूंगी तथा रक्षाबंधन का त्यौहार बेहतर ढंग से मना सकंूगी, इसके लिए मै मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को धन्यवाद देती हूं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.