भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तिरंगा केवल ध्वज नही, हमारी आन, बान और शान है- कलेक्टर

267
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारो से शहडोल नगर हुआ गुंजायमान

– स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का स्मरण है। तिरंगे का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है और स्वच्छता इसका अभिन्न हिस्सा है। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के प्रति जिलवासियों में काफी उत्साह एवं उमंग देखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल के तत्वाधान में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का समापन कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में शहडोल नगर के महात्मा गांधी स्टेडियम में किया गया। तिरंगा रैली में वंदे मातरम, भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे अन्य देष भक्ति के नारो से शहडोल नगर गुंजायमान हुआ। कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नही, हमारी आन, बान और शान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकारबंधु, समाजसेवी व आम जनमानस पूरे उत्साह, उमंग, गर्व और देषभक्ति की भावना के साथ सहभागिता निभाए और अपने-अपने घरो, संस्थानो, प्रतिष्ठानो, कार्यालयो में तिरंगा फहराए और हर घर तिरंगा अभियान बेवसाइट में अपनी सेल्फी अपलोड कर राष्ट्रीय उत्सव में भागीदार बने।

तिरंगा रैली गांधी चौक से शाहिद स्वर्गीय देवेंद्र सोनी के स्मारक होते हुए पंडित शंभूनाथ स्मारक विश्वविद्यालय शहडोल से होते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान शहीद सैनिक देवेंद्र सोनी के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शहीद देवेंद्र सोनी के पिता को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
तिरंगा रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेष मिश्रा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद, अजय कुमार सोंधिया ब्लॉक युवा कोऑर्डिनेटर सोहागपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह, रतन सिंह ठाकुर, श्रीदेवी स्वामी कल्पना अहिरवार, दयानंद सोंधिया सहित काफी संख्या में विद्यार्थियो ने सहभागिता निभाई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper