भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीपीएल परिवारों के चयन का दायरा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए ग्रामीण विकास विभाग

191
Above News

मंडी, पी सी शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य में चल रही बीपीएल चयन प्रक्रिया के तहत लोगों को इसका लाभ देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। ऐसे में बीपीएल परिवारों के चयन का दायरा बढ़ेगा, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसमें शामिल किया जा सके। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीपीएल परिवारों के चयन का दायरा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए हैं।

सरकार को इस श्रेणी में अधिक से अधिक परिवारों को शामिल करने के लिए लोगों से अनेक सुझाव मिल रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग को कहा है कि 27 वर्ष तक की आयु के अनाथ बच्चों, ऐसे परिवार जिनकी मुखिया महिला हो, लेकिन 25 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई वयस्क सदस्य न हो, को बीपीएल परिवार की श्रेणी में लाया जाए।

इसके अलावा उन्होंने 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता, डायलिसिस, हैपेटाइटिस-बी, एचआईवी (एड्स) इत्यादि गंभीर बीमारियों के साथ-साथ दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूटने वाले व्यक्ति को बीपीएल श्रेणी में लाने के निर्देश दिए हैं। मुखिया के अलावा परिवार के किसी भी सदस्य के गंभीर बीमार होने पर भी उनकी पात्रता इस श्रेणी में लाने को कहा। मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी परिवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान मिला है तो उसे भी बीपीएल श्रेणी में रखा जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper