आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समाज का जीवन बदलने का महाअभियान-सीईओ जिला पंचायत

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– भारत सरकार के निर्देशानुसार शहडोल जिले के चिन्हित ग्रामों में आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु संभागीय मुख्यालय शहडोल के त्रिदेव होटल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समाज का जीवन बदलने का महाअभियान है। उन्होेंने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रषिक्षणार्थी आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु अच्छे से प्रषिक्षण प्राप्त करें, हर एक चीजो को बरीकी से सीखते हुए अपने दायित्वो का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें तथा नियत समय पर ग्राम स्तरीय दलों को भी प्रषिक्षण देना सुनिष्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनजातीय ग्रामों में विजन निर्माण एक परिर्वतनकारी प्रक्रिया है जो जनजातीय समुदाय को अपनी आकाक्षांओं की अभिव्यक्ति करने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करनें और विकास की दिषा में स्थायी मार्ग निर्धारति करने में सक्षम बनाती है। क्षमता निर्माण जागरूकता श्रजन, सहायोगात्मक साझेदारियों के माध्यम से जनजातीय ग्रामों को आत्मनिर्भर समतामूलक और सांस्कृतिक रूप से सषक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह ने बताया कि अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय समिति में जल, स्वच्छता, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, षिक्षा और वन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। यह दल जनजातीय ग्रामों में समुदाय संचालित विकास सुनिष्चित करने के लिए स्थानीय मार्गदर्षन, समन्वय और निगरानी के माध्यम से विजन निर्माण की भूमिका निभाएंगे। यह टीम प्रगति की निगरानी तथा संसाधनों तक पहुंच बनाने और चुनौतियों का समाधान कर के योजनाओं का क्रियान्वयन एवं निगरानी करेगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आनन्द राय सिन्हा ने बताया कि ग्राम स्तरीय टीम विजन निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाएगी। जनजातीय नेताओं, सामुदायिक प्रतिनिधियों और आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों की टीम उनकी सामूहिक आकांक्षाओं को व्यक्त करने और विकास प्राथमिकताओ की पहचान करने के लिए प्रेरित करेगी तथा जमीनी स्तर पर जु़ड़ाव को सुगम बनाएगी। विजन निर्माण में सांस्कृतिक मूल्यों, पारंपरिक ज्ञान और जनजातीय समुदाय की विषिष्ट आवष्यकताओं का दस्तावेजी करण, पीआरए और विजन निर्माण के माध्यम से किया जाएगा।
मास्टर टेªेनर डीसी मिश्रा ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान पर समुदाय को संगठित करने और जागरूकता पैदा करने के लिए जनजातीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज्य संस्थाओं के सदस्यों तथा ग्राम स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम सभा की बैठक आयोजित करनें, बाह्य उपायों के बारे में संदेहों का समाधान करनें तथा विजन निर्माण के लिए सहयोगात्मक वातावरण तैयार करने का काम करेगी। पीआरए कार्य गली भ्रमण, ग्राम परिसंपत्ति भ्रमण के माध्यम से ग्रामीणों और स्थानीय संस्थाओं को संगठित करके मार्गदर्षन प्रदान करनें, कार्य के दौरान समाज से सभी वर्गों की भागीदारी सुनिष्चित करनें तथा पीआए कार्य के दौरान महिलाओं, अनुसूचति जातियों, अनुसूचित जनजातियों और भूमिहीन किसानों के सुझावों को संकलित किया जाएगा। पीआरए कार्य से प्राप्त आंकड़ों को सामेकित किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित ब्लाक मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.