पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में करियर अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय करियर अवेयरनेस अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय करियर अवेयरनेस वर्कशॉप एवं इंडस्ट्री-एकेडेमिया प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं यूजीसी के मार्गदर्शन के अनुरूप आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक अध्ययन और उद्योग जगत की नई प्रवृत्तियों से जोड़ना तथा उनके लिए उभरते करियर विकल्पों के द्वार खोलना था।उक्त आयोजन का निर्देशन कुलगुरु प्रो रामशंकर ने किया। कुलसचिव डॉ.आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में समन्वयक प्रो अमित निगम एवं डॉ हेमंत पाठक ,डॉ योगिता बसने ,डॉ जितेंद्र सेन ,डॉ रजनी गौतम ,डॉ सौरभ शिवा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
इस अवसर पर विशेषज्ञ मैग्नम एजुकेटर की मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभजोत सिंह ने वित्तीय बाजार, इक्विटी रिसर्च, ट्रेडिंग, डेटा एनालिटिक्स, बिज़नेस इंटेलिजेंस, कंसल्टिंग और ग्लोबल रिसर्च फर्म्स जैसे उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार कौशल विकास के माध्यम से वे उच्च वेतनमान वाली नौकरियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं।
कार्यशाला में स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रदान किया गया तथा पंजीकृत छात्रों को पाँच हजार रुपये मूल्य के निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए। उद्योग विशेषज्ञों ने अपने वास्तविक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर नए अवसरों की ओर भी कदम बढ़ाएँ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.