अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी अवैध देशी कट्टों सहित गिरफ्तार

मुरैना से आशीष सिंह तोमर की रिपोर्टिंग
अंबाह। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार अंबाह पुलिस ने गंगा विहार कॉलोनी, मिडेला रोड क्षेत्र से दो आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 2 अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल किसी वारदात में करने की फिराक में थे। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.