भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

केसरवानी समाज का महासंगम “केसर कुंभ” 28 अगस्त 2025 को

454
Above News

शहडोल।केसरवानी वैश्य नगर सभा शहडोल समाज द्वारा गोत्राचार्य भगवान महर्षि कश्यप मुनि जी के “जन्मोत्सव” के शुभावसर पर कश्यप जयंती समारोह “केसर कुम्भ” महासंगम 28 अगस्त को स्थानीय भारती पैलेस शहडोल में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी होंगे उनके साथ प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी रहेंगी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता केसरवानी वैश्य नगर सभा के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता करेंगे। पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए अद्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता जी ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे “केसरवानी भवन” पांडवनगर चौक को “महर्षि कश्यप चौक” के नाम से नगरपालिका अद्यक्ष घनश्याम जायसवाल द्वारा लोकार्पण किया जाएगा तत्पश्चात भगवान महर्षि कश्यप मुनि जी की विधिवत पूजन अर्चन कर शोभायात्रा ढोल,नगाड़े,रथ,गाजे बाजे के साथ राजेंद्र टॉकीज चौक से होते हुए जय स्तंभ चौक- गढ़ी सोहागपुर-भूसा तिराहा- बाणगंगा बाईपास से नया बस स्टैंड होते हुए इंदिरा चौक-गांधी चौक- नगर पालिका- स्टेडियम रोड होते हुए भारतीय पैलेस में पहुचेगी तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं कश्यप जी की आरती कर अतिथियों को मंचासीन किया जाएगा।स्वागत भाषण अद्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता द्वारा दिया जाएगा। मंचीय कार्यक्रम में सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह जी, विधायक सोहागपुर मनीष सिंह जी, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल जी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमिता चपरा जी “विराट गौरव” के रूप में मंच को सुशोभित करेंगे। तथा “केसर गौरव” के रूप में महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर एम.के. गुप्ता वाराणसी, शिवकुमार जी वैश्य प्रयागराज तथा जबलपुर से राजीव गुप्ता जी मंचासीन होंगे। केसर रत्न के रूप में अन्य जिलों से आये हुए अतिथि मंचासीन होंगे। उक्त आयोजन केसरवानी नगर सभा,महिला सभा एवं केसरवानी तरुण सभा के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक देवेंद्र गुप्ता एव रविंद्र गुप्ता रिंकू हैं तथा शोभा यात्रा के संयोजक अमर गुप्ता रोशू है।
तरुण सभा के अध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता ने बताया की शोभायात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारी कर ली गई है शोभा यात्रा के मार्ग को व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन से निवेदन किया गया है। इस पत्रकार वार्ता में राजेश गुप्ता संरक्षक, नगर सभा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, महामंत्री बी.एम.गुप्ता, तरुण सभा अध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गुप्ता एव रविंद्र गुप्ता, कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अमर गुप्ता, विकास गुप्ता एवं समाज के वरिष्ठ उपस्थित थे। केसरवानी नगर सभा शहडोल द्वारा सभी स्वजातीय जनों से भगवान की शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper