पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज कोर्ट जारी करेगा फैसला

धनबाद(झारखंड ) जिले में बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज कोर्ट जारी करेगा फैसला। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर और उसके आसपास के इलाके (रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक) में धारा 163 (पहले 144) लागू किया गया। इसके तहत क्षेत्र में पांच से अधिक लोगों की भीड़ जमा होने पर रोक रहेगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने कोर्ट कैंपस और एप्रोच रोड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट ओंकार झा

Subscribe to my channel
Comments are closed.