भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पधर अस्पताल परिसर से ही होगा कृष्णा लैब का संचालनः गुलेरिया

178
Above News

पधर मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल पधर में चल रही कृष्णा लैब का संचालन अस्पताल परिसर से बाहर शिफट करने पर लोगों में भारी रोष खड़ा हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत एचपीएमशी के डायरेक्ट जोगिंदर गुलेरिया से की।  पंचायत प्रधान जितेंद्र कमांडो, पूर्व प्रधान केहर सिंह ठाकुर, कामेश्वर चैहान ने उन्हें बताया कि अस्पताल के पुराने भवन में चल रही लैब भवन जर्जर होने से अस्पताल परिसर के बाहर बनी दुकानों में शिफट की गई है। दुकानों के सामने नाली में गंदगी का आलम है। और दुकानों में मरीजों को जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। अस्पताल में आने वाले रोगियों को तीन चार बार लैब के चक् कर काटना पड़ रहे हैं और परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने गुलेरिया से लैब की व्यवस्ता अस्पताल के नए भवन में करवाने की मांग की। लोगों की समस्या के समाधान को एचपीएमसी निदेशक जोगिंदर गुलेरिया ने अस्पताल परिसर का दौरा किया। उन्होंने बीएमओ के साथ अस्पताल भवन का मुआयना किया और लैब के लिए अस्पताल भवन में जगह चिहिंत की। गुलेरिया ने कहा कि अस्पताल मंे सरकार की मूलभूत सुविधा लोगों को मिलनी चाहिए। इसके लिए सरकार ने तमाम निःशुल्क सुविधाएं अस्पताल में संचालित की है। कृष्णा लैब को अस्पताल परिसर से बाहर शिफट करना तर्कसंगत नहीं है। लोगों ने समस्या को उनके ध्यानार्थ लाया है और बीएमओ पधर से मामला उठाने के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया है। लैब का संचालन अस्पताल के नए भवन में होगा। बीएमओ पधर डाक्टर संजय महाजन ने इसके लिए सहयोग किया है। गुलेरिया ने कृष्णा लैब के जिला अधिकारी प्रभाकर यादव को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल परिसर में लैब के संचालन को कंपनी की ओर से उचित व्यवस्था करवाई जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper