पाकबड़ा में दो ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला

मुरादाबाद। शुक्रवार को पाकबड़ा के गांव यूसुफपुर नगालिया में सुबह 11 बजे तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया पहले कब्रिस्तान में मो पठान पर झपट्टा मारा इसके बाद 150 मीटर की दूरी पर खेत में काम कर रहे मो. अशरफ को निशाना बनाया शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला दोनों घायलों का घर पर ही इलाज चल रहा है ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से तेंदुए दिख रहा था लेकिन वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कांठ, मूंढापांडे, पाकबड़ा, ठाकुरद्वारा, धनुपुरा, गिंदौड़ा और गुरहैटा में तेंदुआ देखे जाने की घटनाओं से ग्रामीण पहले से ही खौफजदा थे ठाकुरद्वारा के नन्नूबाला गांव में नीलगाय, कुत्ते व बकरी का शिकार कर चुका था डीएफओ अविनाश पांडेय ने कहा कि बुधवार को एसईजेड क्षेत्र में पिंजरा लगवाया गया था अब यूसुफपुर नागलिया में टीम भेजी है

Subscribe to my channel
Comments are closed.