आतंक का शिरमौर रामानंद यादव जेल सलाखों के पीछे

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी मंगला के मार्गदर्शन में गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे की बड़ी कार्रवाई
रीवा। लंबे समय से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला और अपराध जगत में कुख्यात नाम बन चुका रामानंद यादव अब जेल की सलाखों के पीछे पहुँच गया है। पुलिस ने बड़ी रणनीति के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 3/25, 315/25, 313/25 सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज थे। उस पर धारा 296, 115(2)=351, 2/125 डीएसपी एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा 31(D), 312 ध जैसे संगीन अपराधों के मामले भी लंबित थे। लगातार अपराधों में संलिप्त रहने के कारण वह क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका था।
माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। अभियान को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय और अनुभागीय अधिकारी मंगला का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। इन्हीं के आदेश पर गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रामानंद यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी राहत के रूप में देखा है। लंबे समय से इस अपराधी के कारनामों से परेशान जनता ने उसकी गिरफ्तारी पर संतोष जताया और पुलिस टीम की सराहना की। अब उम्मीद की जा रही है कि आरोपी के जेल जाने के बाद क्षेत्र का वातावरण शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहेगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.