भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एमपी ट्रांसको शहडोल को डॉ. टाटा राव स्मृति शील्ड

312
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

-मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस मुख्यालय शहडोल ने वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य की सर्वश्रेष्ठ ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस टीम का सम्मान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर शहडोल को कंपनी की प्रतिष्ठित डॉ. टाटा राव स्मृति शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

हाल ही में जबलपुर में आयोजित समारोह में एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने यह सम्मान शहडोल टीम के सहायक अभियंता जितेंद्र तिवारी तथा लाइन मेंटेनेंस कर्मी बलसिंह, फरहान और आशीष पाल को प्रदान किया। टीम को वर्षभर में कठिन परिस्थितियों में समय पर मरम्मत व रखरखाव कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper