दमोह में लव जिहाद का मामला! हिंदू लड़की से जबरन शादी का दबाव, बजरंग दल ने किया हंगामा।

सचिन सिंह राजपूत
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक दलित वर्ग की हिंदू लड़की ने स्थानीय युवक इरफान खान पर जबरन शादी का दबाव बनाने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के आरोप
लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी इरफान खान लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। बुधवार की रात वह उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा और विरोध करने पर बदसलूकी की। इसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का आरोप
घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। उनका आरोप है कि इरफान लड़की को जबरन ले जा रहा था, लेकिन संगठन के लोगों ने उसे बचा लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह “लव जिहाद” का मामला है और इसे संगठित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।
मुस्लिम महिलाओं पर भी आरोप
बजरंग दल के संयोजक गोलू चौबे ने आरोप लगाया कि हिंडोरिया सिविल अस्पताल के पास एक टपरे में रहने वाली कुछ मुस्लिम महिलाएं इस पूरे काम में सहयोग करती हैं। इसकी शिकायत भी प्रशासन से की गई है।
पुलिस की कार्रवाई
विवाद बढ़ने के बाद देर रात हिंडोरिया पुलिस ने आरोपी इरफान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जांच जारी है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.