भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

न्यायालयीन प्रकरणों की कलेक्टर द्वारा विस्तार से की गई समीक्षा

130
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने न्यायालयीन प्रकरणों एवं अवमानना के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों संे संबंधित न्यायालयीन प्रकरण निराकरण हेतु लंबित हैं, संबंधित विभाग प्रमुख उन प्रकरणों की समीक्षा करें तथा समय पर ओआईसी के माध्यम से न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते, श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper