समर्थन मूल्य पर धान व्रिकय के लिए पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक

मैहर। 2025/खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन का कार्य के लिए शासन द्वारा 15 सितंबर से 10 अक्टूबर नियत किया गया है। इसके लिए किसानों को स्िानों, तरीकों से पंजीयन कराया जा सकेगा। कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने बताया कि पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था अंतर्गत 50 रूपये से अधिक का शुल्क नहीं लिया जायेगा। उन्होंने जिले के किसान भाइयों से अपील की है कि किसान भाई समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करना चाहते है तो वह अपना पंजीयन निर्धारित तिथि तक अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र, ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय तथा एमपी आनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर उपस्थित होकर करा सकते हैं। साथ ही स्वयं एमपी किसान ए कवे माध्यम से कर सकते है। जो कृषक पंजीयन नहीं करायेंगे तो वह अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर सकते है। कलेक्टर ने सभी कृषकों से अनुरोध किया है कि वे अपना पंजीयन अंतिम तिथि 10 अक्टूबर के पूर्व करा लें ताकि उन्हें समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Subscribe to my channel
Comments are closed.