भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्राकृतिक आपदा से पुश्तैनी घर हुआ क्षतिग्रस्त अर्की, हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)

172
Above News

अर्की उपमंडल के धारठ गांव निवासी नन्द लाल वर्मा का पुश्तैनी घर हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के ढह जाने से परिवार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन राहत की बात यह रही कि परिवारजन उस समय अपने बच्चों के पास रहने के कारण सुरक्षित रहे।

घटना के दौरान घर में कोई मौजूद न होने से जनहानि नहीं हुई। घर के मलबे से सामान निकालने का कार्य स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किया जा रहा है। परिवार ने बताया कि यह मकान पीढ़ियों से उनका पैतृक निवास रहा है, लेकिन अब पूरी तरह से रहने लायक नहीं बचा।

नुकसान पर दुख जताते हुए नन्द लाल वर्मा और उनके परिवार ने कहा कि वे बाड़ा देव और जलपा माता के आभारी हैं, जिनकी कृपा से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने भी इस कठिन समय में परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और प्रभावित परिवार को शीघ्र ही राहत व मुआवज़ा प्रदान करने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper