भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री ने बहुती प्रपात के समीप किया गौपूजन,गौसेवक की अनोखी कला की सराहना।

325
Above News

सचिन सिंह राजपूत
मऊगंज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहुती प्रपात के समीप कार्यक्रम स्थल पर गौपूजन किया। मुख्यमंत्री स्वयं को एक गोपालक के रूप में गर्व से प्रस्तुत करते हैं और अपने निवास पर भी नियमित रूप से गौमाता की सेवा और पूजन करते हैं। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की भेंट रकरी गांव के गौसेवक सौखीलाल यादव से हुई। सौखीलाल जंगल में विचरण करने वाली गौमाताओं को मात्र अपनी आवाज से बुलाने की अनोखी कला रखते हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी इस कला की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper