भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गणेश प्रतिमाओं का किया गया ससम्मान विसर्जन, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम…

412
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के मैदानी अमला रहा मौजूद
….
– शहडोल जिले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारी की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने विसर्जन कुंडो में गणेश प्रतिमाओं का ससम्मान विसर्जन किया।

विसर्जन कुंडो में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम,पुलिस जवान, रस्सी, गोताखोर जैसे अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए गए। साथ ही सभी प्रमुख घाटों और वहां जाने वाले रास्तों पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिले।

प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश दी गई कि गणेश प्रतिमाओं को निर्धारित विसर्जन कुंडो में ही विसर्जित करें, अनावश्यक रूप से गहरे पानी की ओर न जाए, बच्चों और बुजुर्गों को विसर्जन स्थल से दूर रखने की अपील भी की गई।

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु आए श्रद्धालुओं व अन्य लोगों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्थाओं की सराहना की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper