अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर निकाली विद्यार्थियो ने निकाली रैली

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से संभागीय मुख्यालय शहडोल के जिला महिला समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियो ने विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों द्वारा पढ़ेगा भारत, बढेगा भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत के नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में बैनर थे, जिनके माध्यम से साक्षर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा का धन सबसे न्यारा कभी न होता इसका बटवारा, विकसित राष्ट्र की यही कल्पना शिक्षित पूरे देश को करना। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का लक्ष्य 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे वयस्क जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नही की उन्हें साक्षर करना है। इस अवसर पर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी, डाइट प्राचार्य श्रीमती अभिलाषा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक, समाजिक कार्यकर्ता, एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.