भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हरड़गलू नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में जॉनी ठाकुर और ऋषव सल्होत्रा ने नचाए दर्शक

215
Above News

मुख्यतिथि के तौर पर समाजसेवी व भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष पवन यादव ने की शिरकत

पधर/उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत कुन्नू के हरड़गलू नलवाड़ मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर लोक कलाकार जाॅनी ठाकुर और शिमला जिला के कलाकार ऋषव सल्होत्रा के नाम रही। दोनों ही कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पधर मंडल भाजपा एसटी मोरचा के अध्यक्ष पवन यादव ने सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यतिथी शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान पमिंद्रा भाटिया ने शाॅल टोपी और स्मृति चिंह भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने मेला के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 11000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी। जाॅनी ठाकुर ने सरस्वति वंदना के साथ संध्या का आगाज किया। माही वे मोहब्ता सचियां ने, बाहों में चले आओ हमसे सनम क्या परदा, लैला मैं लैला ऐसी हूं लैला हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला, आजा डृाइवरा, पापिया तू बड़ा लशटा, मत छेड़ सावरिया पाप लगे, नाटी रा चश्का बूरा, शान ए नाटी हिन्दी पहाड़ी नगमें गाकर दर्शकों को खूब थिरकाया। ऋषव सल्होत्रा ने तूम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर जब नजर से मिलाई मजा आ गया, तेरे बिन नहीं जीणा मर जाणा ढोलणा, सावन में लग गई आग दिल मेरा हाय, तारे गिन गिन याद च तेरी मैं ता जागां राता नू, दिल चोरी साडा हो गया वे की करीये कीकरीये गीत गाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकारों अक्षय कुमार, संजय कुमार, पलक, रिया, अन्नया ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिव कुमार, हरीश कुमार बनेर, चेली पंचायत की प्रधान चंपा ठाकुर, पूर्व उप प्रधान हरदेव सिंह ठाकुर, अनिल अरोड़ा, ज्योति प्रकाश शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो हरड़गलू मेला की सांस्कृतिक संध्या में लुत्फ उठाते दर्शक।
हरड़गलू मेला की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती जाॅनी ठाकुर।
हरड़गलू नलवाड़ मेला की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुती देते ऋषव सल्होत्रा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper