भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई…

171
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के सोहागपुर निवासी सुखधारी लाल वर्मा ने बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य पर रोक लगवाने, कल्याणपुर निवासी सेवा निवृत्त लैबटेक्नीशियन रामप्रसाद पनिका ने अर्जित अवकाश की राशि भुगतान कराने, गोहपारू निवासी कमल गुप्ता सेवा निवृत्त सहायक ग्रेड-2 ने वेतन एरियर्स की राशि का भुगतान कराने, जिला उमरिया के मानपुर निवासी अश्वनी सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में प्राप्त हुए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper