भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समाजवादी नेता हुकुम सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, किया वृक्षारोपण

156
Above News

सफदरगंज,बाराबंकी। मंगलवार जनपद बाराबंकी के सफदरगंज चौराहा स्थित हुकुम सिंह मार्केट में
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय हुकुम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके समाधि समर्पण स्थल पर किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए हुकुम सिंह के छोटे भाई ज्ञान सिंह यादव समाजवादी पार्टी PDA नेता ने कहा कि को भैया के बताए रास्ते पर चलकर पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों एवं जरूरतमंदों की सेवा में सारा जीवन लगाएंगे। उनकी विचारधारा को सर्वजन तक पहुंचाएंगे यही उनके लिए आज हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर हुकुम सिंह हेल्प फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंकज शर्मा, जयपाल यादव, चमन सिंह, तरुण वर्मा, श्याम सिंह, वीरू, विनय सिंह यादव ,मोनू गुप्ता, प्रंकुल यादव, रमापति, ब्रजकिशोर, अरविंद, प्रदीप, धर्मानंद, रामदेव ,बलराम, अनिल, बबलू यादव आदि लोगों ने अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
शशांक प्रताप सिंह
डिवीजन ब्यूरो की रिपोर्ट

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper