भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हरड़गलू मेले में आयुष विभाग जोगिंदनगर ने लगाया जागरूकता शिविर

149
Above News



ललित ठाकुर की रिपोर्टिंग

ग्राम पंचायत कुन्नू के द्वारा आयोजित नलवाड़ मेला हरड़गलू के समापन समारोह कार्यक्रम के दिन आयुष विभाग जोगिंदर नगर द्वारा उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रक्षक पाल की अध्यक्षता में मल्टी स्पेशलिटी शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पंचायत प्रधान व मेला कमेटी अध्यक्षा पमिन्द्रा भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉक्टर रक्षक पाल ने बताया कि यह कैंप आयुष विभाग के द्वारा लोगों को दूर दराज के इलाकों में घर द्वार पर दिए जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया। इस कैंप में लगभग 233 लोग लाभान्वित हुए जिसमें 96 पुरुष व 130 महिलाएं तथा 7 छोटे बच्चो शामिल थे।इसके साथ ही 60 लोगों के शुगर जांच भी की गई। साथ ही अश्वगंधा अभियान के तहत हर्बल गार्डन जोगिंदर नगर के द्वारा डॉ रविंदर कौंडल ने महिला मंडल और ग्राम पंचायत सदस्यों एवं स्थानीय जनता  के लिए किसान जागरूकता प्रशिक्षण शिविर लगाया गया तथा लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए। वही प्रधान पमिन्द्रा भाटिया ने बताया कि लोगों को इस तरह के सरकारी शिविरों का लाभ लेना चाहिए ताकि लोगों की बीमारियों का सही समय पर पता लग सके और लोगों का इलाज समय पर हो सके। वही उन्होंने कैम्प में आये सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉक्टर रीना कटवाल, डॉक्टर रंजन राणा ,डॉ सुशील, डॉ दिव्यांशु, तथा ए पीओ जय सिंह चंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह  तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरीश, नानक, मनोहर लाल ,शांता भी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper