संभागीय कराटे चयन प्रतियोगिता का आयोजन शांति देवी विद्यालय शहडोल में सम्पन्न

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय संभागीय कराते चयन प्रतियोगिता का आयोजन शांति देवी विद्यालय शहडोल में किया गया। जिसमें 14, 17, 19, आयु वर्ग, बालक बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों का उनके वेट कैटेगरी पर चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 69वीं शालेय राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 14 वर्ष बालक बालिका राज्य स्तरीय कराते चयन प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 सितंबर 2025 तक ग्वालियर में आयोजित होगा। इसी प्रकार 17, 19 वर्ष आयु वर्ग बालक बालिका 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा और उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश कराते टीम में चयन किया जाएगा।
संभागीय चयन प्रतियोगिता के सफल संचालन में संभागीय प्रशिक्षक श्री अजय चौधरी, शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के खेल प्रशिक्षक रामकिशोर चौरसिया, शिवानी नामदेव, अमृतान्जली पटेल, संजय कंघीकार ,साहिल जायसवाल, अंकित कुशवाहा, किशोर साकेत,ने भूमिका निभाई। शांति देवी स्कूल के डायरेक्टर राजन शर्मा, प्राचार्या शुभांगी श्रीवास्तव, मैनेजर मोनिका शर्मा ने सहयोग दिया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.