भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में महिला ने फांसी लगाकर दी जान:– तीन बच्चों की मां की मौत, देवरानी का आरोप- एक दिन पहले पति से हुआ था विवाद

396
Above News

अंबाह कस्बे के गांधीनगर पूठ रोड पर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार रात 9 से 11 बजे के बीच की है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अंजू सखवार के रूप में हुई है।

अंजू ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाया। उनकी शादी 2016 में वीरेंद्र सखवार से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी 6 साल की बेटी है और दो बेटे हैं।

पति वीरेंद्र ने बताया कि वे खाना खाने के बाद पास की एक शोकसभा में गए थे। वापस आने पर कमरे की लाइट और दरवाजे-खिड़कियां बंद मिलीं। कई बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने गेट तोड़ा। अंदर अंजू फंदे से लटकी मिली।

मृतका की देवरानी संजू ने आरोप लगाया है कि घटना से एक दिन पहले अंजू का पति से झगड़ा हुआ था। उसने यह भी कहा कि घटना से पहले उसके पति अजय ने अंजू को कमरे में बंद कर दिया था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाह सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper