भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 15वीं बैक टू बेसिक कार्यशाला का किया उद्घाटन

187
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि काबिल लोग हमेशा यही प्रयास करते हैं कि देश और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञों को अपने क्षेत्र में लाकर लोगों को अधिक लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने डॉ. एस.पी. दुबे, डॉ. अजय गोयनका सहित अन्य विशेषज्ञों के योगदान को सराहते हुए कहा कि यह कार्यशाला प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाली है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिव्यशील हेल्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15वीं बैक टू बेसिक कार्यशाला का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक सभी स्तरों पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य कर रही है। सुपर स्पेशलिटी और मल्टी स्पेशलिटी सेवाओं में मध्यप्रदेश आज एक उदाहरण बन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का अभियान चल रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि श्रेष्ठ विशेषज्ञों के अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ और भी बेहतर होंगी। उन्होंने कार्यशाला की सफलता की शुभकामनाएँ दीं। मंत्री, सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री विश्वास सारंग सांसद, भोपाल श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी सहित गणमान्य जन एवं संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper