दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई :35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद,कीमत 3.50 लाख, तीन आरोपी गिरफ्तार।

सचिन सिंह राजपूत
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रीमान श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 35 ग्राम अवैध स्मैक जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹3,50,000 आंकी गई है।
घटना का विवरण
15 सितम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 715/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. योगेश धाकड़, पिता सुधामन धाकड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी बराड़ाक, थाना टंडी दमोह।
2. गोलू उर्फ सोनू, पिता हरीश रजक, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाकाल चौक, दमोह।
3. जितू उर्फ यशवंत, पिता भूपत रजक, उम्र 45 वर्ष, निवासी महाकाल चौक, दमोह।
बरामद माल
35 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित कीमत : ₹3,50,000
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक अल्ताफ सिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक अजीत दुबे, आरक्षक देवेंद्र सक्सेना, आरक्षक महेश यादव, साइबर टीम, आरक्षक सोहन डंड, प्रधान आरक्षक राकेश अवस्थी, आरक्षक नरेन्द्र पटेल, आरक्षक नवेंदर कुमार यादव, आरक्षक राजेश ठाकुर, कृष्णकुमार व्यास, कृष्णकुमार पांडे, और आरक्षक आयुष मिश्रा।
दमोह पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Subscribe to my channel
Comments are closed.