इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल में विश्वकर्मा पूजन का किया गया आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– विश्वकर्मा भगवान की जयंती के अवसर पर इंजीनियरिंग कालेज शहडोल के वर्कशॉप परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुई। वर्कशॉप में रखी सभी मशीनों की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान छात्रों ने संकल्प लिया कि वे भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को अपने व्यवहारिक जीवन और अध्ययन में अपनाएंगे। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था एवं तकनीकी शिक्षा के समन्वय का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में संस्था के संचालक श्री पंकज जैन तथा एकेडमिक इंचार्ज पी.एल. वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम प्रभारी सुश्री सुनैना एवं श्री जूड फ्रांसिस का सराहनीय सहयोग रहा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.