भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत शहडोल नगर में स्वच्छता रैली के साथ ही मोहनराम तालाब में सफाई के लिए किया गया श्रमदान
===

857
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


– सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत नगर पालिका शहडोल में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयेाजन किया गया। गांधी स्टेडियम शहडोल में एनसीसी,एनएसएस तथा स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा नगर पालिका के स्टाफ सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। गांधी स्टेडियम शहडोल से नगर के विभिन्न मार्गों से  गुजरती हुई स्वच्छता रैली निकाली गई, जो मोहनराम तालाब में पूरी हुई।
नगर के धार्मिक स्थल मोहनराम मंदिर परिसर एवं मोहनराम तालाब की साफ-सफाई रैली मे शामिल लोगों द्वारा किया गया। स्वच्छता के लिए आयोजित श्रमदान में नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुन्देला, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, हीरालाल प्रजापति, शिल्लू रजक, उपयंत्री सुखेन्द्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक मोतीलाल सिंह, पुनीत त्रिपाठी, अनिल महोबिया, सत्यकाम मिश्रा, तथा एनसीसी एवं एनएसएस के कैडटों के साथ ही नगरवासियों ने श्रमदान में भाग लिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper