भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगर पालिका बैठक में पार्षदों का फूटा गुस्सा,गंदगी और अव्यवस्था पर उठाए सवाल

886
Above News

अंबाह। गुरुवार को नगर पालिका परिषद की बैठक में पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर जमकर नाराज़गी जताई। वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद रामबहादुर प्रजापति ने कहा कि उनके वार्ड में चारों ओर गंदगी फैली हुई है, लेकिन नगर पालिका अधिकारी और सफाई दरोगा तक उनकी सुनवाई नहीं करते। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो उन्हें अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।

पार्षद सुनील सखबार ने भी गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है, कचरा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है, नलों से गंदा पानी आ रहा है और स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। नाले गंदगी से चोक हैं और जनता आए दिन विरोध कर रही है।

बैठक में परिषद अध्यक्ष अंजलि जैन की उपस्थिति में लगभग सात बिंदुओं पर सहमति बनी और विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

कांग्रेसी पार्षद जय राजोरिया ने भी नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग की और अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे संभावित घोटालों की जांच की मांग रखी।

बैठक का माहौल कई बार गरमा गया, लेकिन अंततः प्रस्तावों पर सहमति बनाकर कार्यवाही पूरी की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper