गोहपारू जनपद पंचायत में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण 18 से 21 सितम्बर तक
===
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान का ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। जिसके माध्यम से ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय ओरिएन्टेशन एवं वर्कबुक माड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आदि कर्मयोगी अभियान की अध्यक्ष व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह ने जनपद पंचायत गोहपारू के सेक्टर ग्राम पंचायत में आयोजित इस प्रशिक्षण में समस्त विभाग के ग्राम स्तर पर पदस्थ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर सक्रिय रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किए जाने के निर्देश हैं ।
आदि कर्मयोगी अभियान के ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर कुमार दिनकर द्वारा बताया गया की यह प्रशिक्षण जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी, कौशल एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक मनोज कुमार मिश्रा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने प्रशिक्षण के संबंध में बताया कि प्रतिभागियों को विभिन्न कार्य योजनाओं, मॉड्यूल्स तथा ग्राम विकास से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। जिससे और शिक्षण प्राप्त कर अपने ग्राम मिस्टर पर भारत सरकार के अति महत्त्व कांची योजना आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास की बेहतर कार्य योजना तैयार कर सके।

Subscribe to my channel
Comments are closed.