भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में शराब दुकान पर MRP से ज्यादा वसूली, अधिकारी की मौजूदगी में हुआ खेल!

250
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

*अंबाह।** क्षेत्र में शराब दुकानों पर प्रिंट रेट से ज्यादा दाम वसूले जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है।

ताजा मामला अंबाह की **कैस्ट्रल प्वाइंट ट्रेडर दुकान नंबर 03** का है, जहां एक ग्राहक ने **MD पाव 180 एमएल** खरीदा। इसकी **MSP व MRP 174 से 201 रुपये** थी, लेकिन सेल्समेन ने इसे **220 रुपये** में बेचा। जब ग्राहक ने आपत्ति जताई तो मौके पर मौजूद **आबकारी अधिकारी संतोष शर्मा** ने 20 रुपये वापस कराए, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

लोगों का कहना है कि जब अधिकारी की उपस्थिति में ही प्रिंट रेट से अधिक वसूली हो रही है, तो इसे अधिकारी और ठेका संचालकों की मिलीभगत माना जाए या लापरवाही?

मामले की जानकारी जब **जिला अधिकारी जितेंद्र गुर्जर** को दी गई तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वीडियो सबूत के आधार पर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper