भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हटा में शव को कचरा वाहन से ले जाया गया: उपाध्यक्ष बोले: अलग वाहन नहीं, टिपर ही शव वाहन;दमोह में दो नए शव वाहन उपलब्ध।

131
Above News

सचिन सिंह राजपूत
दमोह जिले के हटा नगर में एक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के बाद कचरा वाहन में उसके गांव ले जाया गया। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की पहचान पटेरा ब्लॉक के शिकारपुरा गांव निवासी देवेंद्र लोधी के रूप में हुई है, जिसकी हत्या हुई थी।मृतक देवेंद्र के परिजन चंदन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए पहुंचने पर उन्हें एक कचरा वाहन दिखाया गया और कहा गया कि शव इसी में ले जाना होगा। उन्होंने मजबूरीवश शव को उसी वाहन में अपने गांव ले जाने की बात कही। परिजनों के अनुसार, उन्हें बताया गया था कि वहां कोई शव वाहन उपलब्ध नहीं है।इस मामले में हटा नगर पालिका उपाध्यक्ष नीलू पाठक ने सफाई दी है। उनका कहना है कि नगर पालिका के पास कोई शव वाहन नहीं है, इसलिए उन्होंने एक टिप्पर वाहन को ही शव वाहन के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। पाठक ने स्पष्ट किया कि इस वाहन का उपयोग कचरा ढोने के लिए नहीं किया जाता है और जल्द ही इस पर ‘शव वाहन’ लिखवाया जाएगा।हालांकि, यह सवाल भी उठ रहा है कि जब दमोह जिले के लिए हाल ही में शासन द्वारा दो नए शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, तो फिर शव को कचरा वाहन में क्यों ले जाया गया। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) आरके अठया ने बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए शव वाहन केवल उन मामलों में उपयोग किए जाते हैं जहां किसी व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु होती है। अस्पताल के बाहर हुई मौतों के लिए यह सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper