बांदकपुर एटीएम में तोड़फोड़, चोर पैसे ले जाने में नाकाम।

सचिन सिंह राजपूत
दमोह। थाना हिंडोरिया अंतर्गत बांदकपुर चौकी क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। शनिवार देर रात हुई इस वारदात में चोरों ने मशीन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नकदी निकालने में सफल नहीं हो सके।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई। थाना प्रभारी हिंडोरिया ने बताया कि फिलहाल एटीएम से कोई राशि चोरी नहीं हुई है। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.