भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मिनी ब्राजील ग्राम विचारपुर के फुटबाल खिलाड़ी जर्मनी में प्राप्त कर रहें विश्व स्तरीय फुटबाल प्रशिक्षण

230
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


मिनी ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी युवाओं के लिए  बन रहे प्रेरणास्रोत

-जिले का ग्राम विचारपुर जो अब मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है, फुटबाल खेल में यहां के युवाओं ने देश के साथ ही दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। ग्राम विचारपुर की मिनी ब्राजील फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों में फुटबॉल खेल के प्रति गहरा जुनून और उत्साह देखा जा रहा है। फुटबाल मैदान में तीन वर्ष के बच्चों से लेकर 25 वर्ष तक के युवक-युवतियों द्वारा नियमित रूप से फुटबाल खेल का अभ्यास किया जाता है। कोच अनिल सिंह गोंड़ ने बताया कि ये राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। वर्तमान में रेलवे में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से विचारपुर एवं आस-पास के ग्रामों के खिलाड़ियों को निःशुल्क कोचिंग देते हैं। उन्होंने बताया कि विचारपुर ग्राम के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सुरेश कुण्डे, फकरिया कुण्डे, तथा मुरलीधर कुण्डे ने वर्ष 1978-79 से स्थानीय युवाओं को फुटबाल खेल से जोड़ा था। वर्ष 2002 में आईएनएस फुटबाल कोच रईस अहमद द्वारा स्थानीय खिलाड़ियों को फुटबाल खेल की कोचिंग शुरू की। इस खेल मैदान से 7-8 बच्चे फुटबाल की कोचिंग प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में  भाग लिया है। राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में मानस गुप्ता, साका बैगा, सपना गुप्ता, ऐकता रजक, सानिया परस्ते ने  अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।  खिलाड़ियों को वर्तमान में नरेश कुण्डे, नीलेन्द्र कुण्डे, शंकर दाहिया, रजनी सिह, यशोदा सिंह, सीताराम सहीस, भीमसेन कोल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कोच अजय कुमार सोंधिया, द्वारा कोचिंग दी जा रही है। यहां भारतीय खेल इंडिया द्वारा खेलो इंडिया योजना अंतर्गत स्माल टेªेनिंग सेन्टर संचालित है।  जिसकी कोच लक्ष्मी सहीस जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं द्वारा दिया जाता है। कोच लक्ष्मी सहीस का चयन जर्मनी में फुटबाल खेल प्रशिक्षण के लिए भी किया गया है, जो 04 से 12 अक्टूबर 2025 तक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर अपने खेल कौशल को निखार रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का उनका जज्बा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। मिनी ब्राजील के नाम से पहचान बनाने वाला शहडोल का विचारपुर जहां के फुटबॉल खिलाड़ी अपने जुनून और प्रतिभा से मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।  मिनी ब्राजील के खिलाड़ी अब जर्मनी की धरती पर नया इतिहास लिख रहें है। जर्मनी के प्रतिष्ठित क्लब Fc Ingolstadt    4 क्लब ने विचारपुर के खिलाड़ियों और कोच को 4 से 12 अक्टूबर तक कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
खिलाड़ियों का प्रशिक्षण 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान वे जर्मन कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ के निर्देशन में आधुनिक फुटबॉल तकनीक, फिटनेस, टीम रणनीति और टैक्टिकल गेम प्लानिंग की गहन ट्रेनिंग ले रहे हैं। खिलाड़ियों को गेंद नियंत्रण पासिंग, शूटिंग और रक्षात्मक व आक्रामक रणनीतियाँ सिखा रहे हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षण में खिलाड़ियों की निर्णय क्षमता, टीमवर्क और मानसिक मजबूती पर भी जोर दिया जा रहा है। विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के लिए विचारपुर से कुल पाँच खिलाड़ी और एक महिला प्रशिक्षक का चयन किया गया है। इनमें सुश्री लक्ष्मी सहीस (कोच), सानिया कुंडे, सुहानी कोल, प्रीतम कुमार ,वीरेंद्र बैगा, मनीष घसिया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper