भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वनवासी विकास परिषद जिला इकाई की शहडोल की बैठक संपन्न

853
Above News

आज दिनांक 13 10 2025 को बलपुरवा वनवासी विकास परिषद कार्यालय शहडोल में संपन्न हुई इस बैठक में जिले के पालक श्री थानसिंह कटरे प्रान्त ग्राम विकास प्रमुख केंद्र बालाघाट,श्री रमेश प्रताप सिंह जी प्रांत खेलकूद प्रमुख अनूपपुर श्री बिहारी सिंह मरावी जी प्रांत शिक्षा प्रमुख शहडोल श्री लखन मरावी जी प्रांत सह हित रक्षा प्रमुख बालाघाट श्री राम प्रसाद उद्दे जी विभाग संगठन मंत्री शहडोल श्री पप्पू कोल जी जिला उपाध्यक्ष वनवासी विकास परिषद शहडोल श्री शंभू लाल परस्ते जी जिला संगठन मंत्री शहडोल श्री जितेंद्र धारया की नगरी युवा कार्य प्रमुख शहडोल श्रीमती पार्वती सिंह जी जिला महिला प्रमुख जयसिंहनगर श्री रामराज कोल जी जिला श्रद्धा जागरण प्रमुख सुहागपुर श्रीमती मालती मौर्य जी विकासखंड महिला प्रमुख जयसिंहनगर श्रीमती रंजना गुप्ता जी जय सिंह नगर के साथ विकासखंड समिति एवं आरोग्य योजना एकल विद्यालय योजना के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही इस बैठक में पिछली बैठक से अब तक के कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह बलिदान दिवस 18 सितंबर की जानकारी 5 अक्टूबर रानी दुर्गावती का 500 वी जन्म जयंती के कार्यक्रम की जानकारी एवं संगठन कार्यों की समीक्षा की गई साथी आगामी 15 नवंबर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विस्तार योजना पर विस्तृत चर्चा की गई पूज्य बालासाहेब देशपांडे स्मारक भवन जशपुर हेतु धन संग्रह की विस्तृत योजना बनी जिसके शहडोल जिला के संयोजक श्रीमान पप्पू कॉल जी एवं सहयोगी  श्री जितेंद्र धारया जी एवं रामदास कोल जी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया इसके साथ ही अपना संचार मासिक पत्रिका सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा कर अधिक से अधिक लोगों को मासिक पत्रिका अपना संचार का सदस्य बनने पर चर्चा की गई इस अवसर पर प्रांत खेलकूद प्रतियोगिता महाकौशल प्रांत की दो स्थानों पर होना है ऐसी जानकारी प्रांत के खेलकूद प्रमुख श्री रमेश प्रताप सिंह जी ने रखी साथ ही जनजाति हित रक्षा आयाम के श्री लखन मरावी जी के द्वारा सामुदायिक वन अधिकार कानून पेसा कानून की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी गई साथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिले के उपाध्यक्ष श्रीमान पप्पू कोल जी के आशीर्वचन के साथ बैठक का समापन हुआ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper