आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु तैयार की गई कार्य योजना की कलेक्टर ने की समीक्षा
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनजातीय ग्रामों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु आदि कर्मयोगी अभियान की शुरूआत की गई है। जिले के 562 ग्रामों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राम स्तर पर आदि सेवा केन्द्र संचालित हैं। जिले में आदि कर्मयोगी योजना अंतर्गत ग्रामवार योजना तैयार की गई है। आदि कर्मयोगी अभियान की कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए संबंधित ग्रामों में तथा जनपद स्तर पर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में क्रियान्वयन एवं मॉनीटरिंग समितियों का गठन किया गया है।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.