भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में ‘वोकल फॉर लोकल’ मिनी फेयर का किया गया आयोजन

455
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “वोकल फॉर लोकल अभियान” के अंतर्गत स्वदेशी कलाकृतियों एवं उत्पादों को प्रोत्साहित करने हेतु वोकल फॉर लोकल मिनी फेयर आयोजन किया गया।
    मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपनी पारंपरिक कलाओं और हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। 
    परिसर प्रभारी डॉ. गीता सराफ ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से वोकल फॉर लोकल अभियान को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि “स्वयंसेवकों द्वारा प्रज्वलित सेवा की मशाल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे कार्यों की ऊर्जा का प्रतीक है जो समाज निर्माण की प्रेरणा देती है।”

  विश्वविद्यालय परिवार, विभागाध्यक्षों, अतिथि विद्वानों, छात्र-छात्राओं सहित सभी ने इस मेले से दिवाली की खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को साकार किया। मेले में अमृता द्विवेदी, शशि, नंदनी प्रजापति, गोलू चक्रवर्ती और अमित ने स्वदेषी निर्मित वस्तुओ का स्टॉल लगाए।
इस अवसर पर विश्व विद्यालय के प्रोफेसर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्य एवं  अन्य लोग उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper