भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ई- दक्ष केंद्र शहडोल में ई-फाइलिंग 3.0 पोर्टल से संबंधित दिया गया अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण

219
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– ई- दक्ष केंद्र शहडोल के प्रशिक्षक श्री हरि कृष्ण सोनी ने  जानकारी दी है कि न्यायिक डिजिटल सेवाओं को जन-सामान्य और अधिवक्ताओं तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ई-दक्ष केंद्र, शहडोल में ई-फाइलिंग 3.0 पोर्टल से संबंधित अधिवक्ताओ को प्रश् ि ाक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध ई-फाइलिंग 3.0 सेवा के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देना है। प्रषिक्षण में बताया  गया कि 
अधिवक्ताओं किस प्रकार मुकदमों की ई-फाइलिंग कर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं, और न्यायालयीन कार्यवाही की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। ई-फाइलिंग 3.0 सेवा न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध बनाती है। उन्होंने अधिवक्ताओं को लाइव डेमो के माध्यम से पोर्टल की कार्यप्रणाली समझाई और विभिन्न प्रकार की फाइलिंग प्रक्रियाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया। ई-फाइलिंग 3.0 पोर्टल से समय की बचत और त्वरित फाइलिंग, दस्तावेज़ों की डिजिटल सुरक्षा, न्यायालयीन कार्यवाही की ऑनलाइन ट्रैकिंग, घर या कार्यालय से ही फाइलिंग की सुविधा, पोर्टल का मोबाइल और डेस्कटॉप पर सहज उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी और पोर्टल का उपयोग करने के लिए अधिवक्ता ई-फाइलिंग पोर्टल https://filing.ecourts.gov.in/pdedev/ पर जाकर सेवा से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper