जिले के 4 विद्यार्थी राज्य स्तरीय मोंगली बाल उत्सव में निभा रहे सहभागिता
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– एपीसी श्री अरविंद पाण्डेय ने जानकारी दी है कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार विगत दिनांे राज्य स्तरीय मोंगली बाल उत्सव प्रतियोगिता के चयन हेतु जिला स्तरीय मोंगली बाल उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन शहडोल में किया गया था। उन्होंने बताया कि सिवनी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय मोंगली बाल उत्सव प्रतियोगिता हेतु कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के 4 विद्यार्थियो का चयन किया गया है, जिसमें कनिष्ठ वर्ग में सुवेंद्र कुमार पटेल, अंजली केवट एवं वरिष्ठ वर्ग में चंद्रप्रकाष यादव, निधि पाण्डेय का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मोंगली बाल उत्सव प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में जिले के 4 विद्यार्थी सहभागिता निभा रहे है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.