सड़क की हालात खस्ता होने के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

हिमाचल प्रदेश, मंडी (पी सी शर्मा)-: ड्योढ़ा पुल से छज्जवाण खाबू सड़क की हालात खस्ता होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। जिसको लेकर आज मंगलवार को नेरचौक डिविजन डी आर चौहान अधिशाषी अभियंता ने आकर देखी सड़क की हालात और हाई स्कूल छज्जबाण खाबू तक जायजा लिया, और स्थानीय जनता को यह आश्वासन दिया। तथा लोक निर्माण विभाग के सब डिविजन रिवालसर के सहायक अभियंता युगल किशोर ठाकुर को आदेश दिया कि इस सड़क का उचित रखरखा जल्द से जल्द करे ताकि स्थानीय लोगों हमारे मंडी डिविजन के चीफ इंजीनियर तक जाने की जरूरत ना पड़े स्थानीय जनता को। पिछले कल यानी कि सोमवार को तीन लोग पी सी शर्मा, घनश्याम शर्मा , गुरदेव शर्मा एन पी एस चौहान चीफ इंजीनियर मंडी के पास इस रोड की समस्या को लेकर पहुंचे थे चीफ इंजीनियर ने तुरंत प्रभाव से नेरचौक अधिशाषी अभियंता को फोन लगाकर छज्जबाण खाबू सड़क उचित रिपोर्ट मांगी थी और कहा था कि स्थानीय जनता की इस समस्या का जल्द से जल्द हल करें। साथ में यह भी हिदायत दी थी कि आगे से ऐसी समस्या को लेकर हमारे दफ्तर में स्थानीय जनता ना आए उन समस्याओं का हाल तुरंत प्रभाव से हो जाना चाहिए । अधिशासी अभियंता ने सबडिवीजन रिवालसर के सहायक अभियंता को यह भी आदेश दिया है कि एक हफ्ते के अंदर इस रोड की निशानी करवाई जाए।जिन लोगों ने लोक निर्माण विभाग के नाम पर जमीन दी है। जिन लोगों ने इस रोड के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। स्थानीय जनता का यह अभी कहना है कि हम लोगों ने अपनी मलकीत भूमि लोक निर्माण विभाग को दी है।अब लोक निर्माण विभाग का फर्ज बनता है कि वह अपनी भूमि पर कब्जा करें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.