भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत चनावग के हशकरधार में खंड स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में दी अपनी उपस्थिति

191
Above News

शिमला।हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से किसानों बागवानों को कृषि की आधुनिक तकनीक अपनाने, नकदी फसलें उगाने तथा प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने का प्रयास  किए जा रहे है। वह 4 नवंबर को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की आखिरी एवं दूरदराज पंचायत चनावग के हशकरधार में एक दिवसीय खंड स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होने के उपरान्त किसान सम्मेलन में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए अब तक 5.50 करोड़ खर्च किए जा चुके है जिससे लगभग 35 हजार किसानों को लाभ मिला है। जिला शिमला में 50 क्लस्टर क्रियाशील है जिसके तहत जिला में 3734 हैक्टेयर भूमि प्राकृतिक खेती के अधीन लाई गई है और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की 540 हैक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत कवर किया गया है। पंचायत क्षेत्र के विकास की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के दौरान चनावग पंचायत के विकास के लिए लगभग 18 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।उन्होंने हशकरधार में बंद हुवे प्राथमिक विद्यालय को पुनः खोलने के लिए ग्रामीणों को बधाई देते हुवे कहा दूरदराज के बच्चों को घर द्वार पर शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्रथमिकता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनावग के ग्राउंड की दीवार लगाने के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है जिसकी टैंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।उन्होंने कहा कि जुड से खुराना संपर्क सड़क को लोक निर्माण विभाग के हैंडओवर कर निर्माण किया जाएगा। जबकि जुडला से हशकरधार के लिए सड़क प्राथमिकता के आधार पर सड़क बना दी जाएगी।उन्होंने चनावग से हरसंगधार सम्पर्क सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए धामरा डोरा से दुर्गापुर संपर्क सड़क निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। परियोजना निदेशक आत्मा डीसी कश्यप ने किसान सम्मेलन में प्राकृतिक खेती को अपनाने से सम्बंधित विस्तृत जानकारी देने के साथ साथ कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। अपनी ऐच्छिक निधि से मुख्यातिथि ने बच्चों को 11 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर अध्यक्ष पंचायत समिति बसन्तपुर कर्म चंद, अध्यक्ष नगर परिषद सुन्नी प्रदीप शर्मा मंडल कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा उपनिदेशक कृषि विभाग अजब नेगी नायब तहसीलदार सुन्नी राकेश शर्मा बीडीसी सदस्य मधु अध्यक्ष यूथ कांग्रेस दीपक शर्मा अध्यक्ष किसान एडवाइजरी कमेटी बेसर दास हरनोट  पंचायत प्रधान चनावग कृष्णा शर्मा नेहरा प्रधान मीरा शर्मा चलाहल प्रधान पूनम थाची प्रधान लाजवंती शर्मा हर्षिंग देवता कमेटी के सरपंच चेतराम समस्त विभागों के अधिकारी आसपास की पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग किसान समीलेंटमी उपस्थित रहे।पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा ने व स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण मंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper