भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस अधीक्षक ने ली 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक

168
Above News

*पुलिस, परिवहन एवं विभिन्न एजेंसियां समन्वित प्रयासों से सडक दुर्घटनों की रोकथाम के लिए करें प्रभावी प्रयास – पुलिस अधीक्षक*

*अभियान की सतत मॉनिटरिंग करते हुए  यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें एवं उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाए- जिला पुलिस अधीक्षक*

खैरथल-तिजारा, 07 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्यभर में 4 नवम्बर से 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरु किया गया है। प्रदेश में अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने तथा आपातकालीन सहायता प्रणाली को सुदृढ किया जा रहा है।

अभियान के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को जिला सचिवालय खैरथल के सभागार में किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं मृत्यु दर घटाना, यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करना, सड़क उपयोगकर्ताओं में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना एवं सड़क अधोसंरचना एवं आपातकालीन सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करना।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से एनजीओ, स्वयसेवी संस्थाएँ एव स्थानीय युवाओं को जोड़े तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल उपयोग निषेध, डिपर उपयोग आदि का विशेष प्रचार-प्रसार भी किया जाए। उन्होंने सड़कों की स्थिति, यातायात नियमों की पालना आदि के बारे में चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभागवार सड़क सुरक्षा की सघन मॉनिटरिंग हो रही है, यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।  पुलिस विभाग को इसकी नोडल एजेंसी एवं फील्ड को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है, जो सम्पूर्ण जिले में अभियान का फील्ड-लेवल समन्वय एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित कर रहा है। विभाग द्वारा शराब पीकर, तेज गति से, गलत दिशा में या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान शुरु किया जा रहा है तथा बिना रिफ्लेक्टर या नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। उन्होंने जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर संबधित थाना एवं यातायात टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही,यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि हाईवे मोबाइल यूनिट एवं एम्बुलेस निर्धारित मानको के अनुसार कार्यरत है।

*शराब सेवन तथा ओवरस्पीड मामलों में चालकों के ड्राइविंग लाइसेस निलंबित*

जिला पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा अभियान में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा ओवरलोडिंग, अनाधिकृत संचालन, फिटनेस उल्लंघन इत्यादि पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही, शराब सेवन तथा ओवरस्पीड मामलों में चालकों के ड्राइविंग लाइसेस निलम्बन/निरस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा वाहन चेकिंग अभियान, रिफ्लेक्टर टेप लगवाने, सड़क सुरक्षा कार्यशालाएँ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करने के निर्देश दिए।

अभियान में सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित संबंधित एजेंसियों द्वारा सभी राज्य राजमार्गों पर अनाधिकृत कट बंद किए जाएंगे। उन्होंने स्टेट हाईवे 25 पर सभी 19 अनाधिकृत कट अभियान खत्म होने से पूर्व बंद करने के निर्देश दिए, साथ ही किशनगढ़बास क्षेत्र में डिवाइड की झाड़ियां को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा सभी सड़को पर व्हाइट लाइनिंग कार्य कराने, डिवाइडर पर पेंट करवाने अथवा मीडियन पर रेलिंग या सुरक्षा जाल लगाने, सड़क किनारे झाड़ियाँ हटाने तथा पटरी एवं गड्डों की मरम्मत का कार्य करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नियमानुसार चेतावनी, संकेतक एवं साइन बोर्ड लगाने के साथ ही अवैध ढाबे, बस स्टैंड एवं अनाधिकृत संरचनाएं हटवाने का कार्य भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर निकायों को दुर्घटना संभावित अनअटेंडेड पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने हेतु कार्ययोजना बनाने से लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग को सर्विस लेन तथा ट्रक चालकों हेतु विश्राम स्थलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

*45 वर्ष से अधिक आयु के वाहन चालकों का होगा नेत्र परीक्षण*

पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, एम्बुलेंस की उपलब्धता, ट्रॉमा सेंटर एंव निकटवर्ती अस्पतालो की व्यवस्थाओं को भी और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि प्रभावितों को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। उन्होंने अभियान के तहत नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा भी फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही ट्रैफिक सिग्नलिंग सिस्टम व सड़क प्रकाश व्यवस्था का दुरुस्तीकरण तथा जन-जागरूकता हेतु बैनर, पोस्टर एव डिजिटल डिस्प्ले लगाए जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरथल रतनलाल भार्गव, डिप्टी एसपी राजेंद्र कुमार, डीटीओ सविता भारद्वाज, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता आदेश यादव, अधिशासी अभियंता शालिनी, रीडकोर, आरएसआरडीसी सहित सभी थानों के एसएचओ एवं संबंधित अधिकारी व एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper