भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ईआरओ ने बीएलओ को वितरित किये गणना पत्रक
—-

224
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 (एसआईआर) प्रारंभ किया गया।
    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के ईआरओ श्रीमती अमृता गर्ग ने बूथ लेवल अधिकारियो (बी.एल.ओ.) को गणना पत्रक वितरित किया।
  उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह के मागर्दशन में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक शहडोल जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। इस अवधि में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता. आयु एवं अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन करेंगे। घर-घर सत्यापन के बाद 9 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नागरिक 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक अपने नाम संबंधी दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper