भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

निर्वाचन कार्य हेतु संबंधित बीएलओ सुपरवाईजर को कार्यालीन कार्य हेतु रखे मुक्त-कलेक्टर
—-

233
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जिलाप्रमुखको पत्र जारी कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित कर मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त बीएलओ को उक्त कार्य समय-सीमा में संपादित करना है जिसके लिए क्षेत्रवार बीएलओ सुपरवाईज़र नियुक्त किए गए हैं जिनके द्वारा उक्त अवधि में बीएलओ के कार्यों का पर्यवेक्षण समय-समय पर किया जाएगा।
कलेक्टर ने विभाग प्रमुखो को आदेश जारी कर कहा है कि निर्वाचन कार्य की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त कार्य अवधि में आपके अधीनस्थ कर्मचारी जिन्हें बीएलओ सुपरवाईजर का कार्य दायित्व सौंपा गया है उन्हें समयानुसार (जब वो क्षेत्र पर जावें) अन्य कार्यालीन कार्य से मुक्त रखना सुनिष्चित करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper