बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर वितरित कर रहें गणना पत्रक
—

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओ को प्री- प्रिंटेड एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना पत्रक) उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी श्रंृखला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 के अंतर्गत शहडोल जिले के ग्राम तिखवा, भमरहा सहित अन्य ग्रामों में संबंधित बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण कर रहें हैं तथा मतदाताओ से अपील कर रहे हैं कि मतदाता इस गणना पत्र को गंभीरता एवं गहनता के साथ भरे तथा घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए, यथाशीघ्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.