भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह नगर पालिका में फर्जी कर्मचारियों का खेल उजागर?
एक साथ 15 लोगों ने लगा दी आवेदन की लाइन – सीएमओ बोले: “हटा तो दूं, पर सिफारिशें आ जाती हैं!”

991
Above News

अंबाह।नगर पालिका अंबाह में आउटसोर्स और फर्जी कर्मचारियों के नाम पर चल रही कथित तनख़ाह चोरी का मामला अब गर्मा गया है। शुक्रवार को एक साथ 15 लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर कर्मचारियों की पूरी सूची मांगते हुए आवेदन दायर किए।
इस सामूहिक कार्रवाई ने पूरे नगर में हलचल मचा दी है।सीएमओ का चौंकाने वाला बयान— “फर्जी कर्मचारी हटाने जाऊं तो सिफारिशों के फोन आ जाते हैं”

जब लोगों ने फर्जी कर्मचारियों के हटाने की बात उठाई तो नगर पालिका सीएमओ ने जो कहा, उसने पूरे मामले को और तूल दे दिया।
सीएमओ बोले—
“मैं फर्जी कर्मचारियों को हटा तो दूं… लेकिन ऊपर से इतनी सिफारिशें आती हैं कि हटाना मुश्किल हो जाता है।”

एक जिम्मेदार अधिकारी का ऐसा बयान सामने आना ही अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि—
क्या सिफारिशों की आड़ में भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है?
जानकारी कब मिलेगी? सीएमओ भी नहीं दे पाए स्पष्ट जवाब
कर्मचारियों की वास्तविक सूची कब तक मिलेगी?
इस सवाल पर स्वयं सीएमओ भी स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ दिखे।
उन्होंने कहा—
“सभी विभागों से डेटा मंगवा रहे हैं… 15 दिन का समय लगेगा।”
लोगों का कहना है कि नगर पालिका में ऐसे कई नामों पर वेतन निकल रहा है, जो सालों से ड्यूटी पर दिखाई ही नहीं देते।
इन्हीं संदेहों के चलते सामूहिक रूप से आवेदन देकर सच्चाई सामने लाने की मांग की गई है।
लाखों रुपए का खेल?
कर्मचारियों की फर्जी हाजरी पर गवन का बड़ा आरोप
नगर में चर्चाएं तेज हैं कि हर महीने लाखों रुपए फर्जी कर्मचारियों के नाम पर निकाले जा रहे हैं।
यदि यह सच है तो यह अंबाह नगर पालिका का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार घोटाला साबित हो सकता है।

15 लोगों का एक साथ आवेदन देना बना चर्चा का विषय

पहली बार ऐसा हुआ है कि नगर में एक साथ 15 लोगों ने मिलकर फर्जी कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोला है।
यह कदम नगर के लोग और पत्रकारों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

अब नजरें इस बात पर हैं कि—
क्या 15 दिनों में सच सामने आएगा, या यह मामला भी कागज़ों में दबा रह जाएगा?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper