भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्वास्थ्य केन्द्रांे में मरीजों को संवेदनशीलता के साथ प्रदान करें स्वास्थ्य सेवाएं– सीएमएचओ
..

579
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का किया औचक निरीक्षण

– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं तथा वितरण की समीक्षा की। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह को निर्देश दिए की शासन के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजो को दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा करते हुए स्टाफ को समय पर उपस्थित होकर पूरी संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा  के साथ सेवाएं प्रदान के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों तथा साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट को बुलाकर एंटी रैबीज वैक्सीन वार्ड में उपलब्ध कराई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper