भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना प्रभारी बुढार का चोरों पर वर्षा कहर,6 मोटर साइकिल सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार

149
Above News

बुढ़ार पुलिस की बड़ी कार्यवाही,वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा 

पत्रकार समीर हुसैन मो.नं.-93404 10736

शहडोल।पुलिस अधीक्षक श्री राम जी श्रीवास्तव के द्वारा क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिशानिर्देश दिये गये थे। आदेश का पालन करते हुए बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने अपने थाने से ही एक टीम बनाकर कार्यवाही शुरू की और जल्द ही तीन आरोपियों सहित 6 चोरी की मोटरसाइकिल जप्त कर डाली। बता दे की मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बुढ़ार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों में संलग्न आरोपीगण 1-दीपक सोनी पिता बाबूलाल उम्र 34 वर्ष निवासी पकरिया, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल, 2- अभिषेक सोनी पिता।जगमोहन उम्र 28 वर्ष निवासी भुतही मोहल्ला, बुढ़ार, जिला शहडोल, 3- अरविंद सोनी पिता सोहनलाल उम्र 35।वर्ष निवासी पकरिया, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है। बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के गहन पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक सोनी एवं अभिषेक सोनी द्वारा विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर आरोपी अरविंद सोनी को बेचने हेतु दिया जाता था। आरोपीगणों की निशानदेही पर कुल 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।बुढ़ार पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत पूर्व में पंजीबद्ध हुए अपराधों पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस तरह हनी कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बुढ़ार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में सउनि नवीन सिंह, प्रधान आरक्षक लवकेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक शंकर शुक्ला, प्रधान आरक्षक महेंद्र, प्रधान आरक्षक बसंता सिंह एवं आर. गोपाल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper